Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

प्राणायाम करने के महत्वपूर्ण 10 नियम |

 

प्राणायाम



नमस्कार दोस्तो आज मैं आपको प्रणायाम करने के 10 महत्वपूर्ण नियम के बारे में बताऊंगा | जिसका पालन कर के आप प्राणायाम का सम्पूर्ण लाभ उठा सकते है | प्राणायाम दो शब्दों से मिलकर बना है ‘प्राण’ और ‘आयाम’ | प्राण का अर्थ शरीर में संचारित होने वाली वायु (जीवन शक्ति) से है तथा आयाम का अर्थ नियंत्रण से है | इस प्रकार प्राणायाम का अर्थ श्वास-प्रश्वास की क्रिया पर नियंत्रण करना है | इसका निरंतर अभ्यास से आप अपने पुरे शरीर को स्वस्थ-निरोगी  त्तथा जीवन को सफल बना सकते है | अब जानते है वो 10 नियम |

 

1.प्राणायाम करने का स्थान स्वच्छ एवं हवादार होना चाहिए | यदि आप किसी नदी-तालाब के किनारे खुले स्थान में अभ्यास करते है तो ये सबसे अच्छा है |

2.प्राणायाम करने के लिए बैठने के स्थान पे कम्बल दरी या YOGA MAT का प्रयोग करें | बैठने का स्थान समतल और आरामदायक होना चाहिए, जिससे की आपको बारबार POSITION न बदलना पड़े | तथा आपका वस्त्र भीं आरामदायक होना चाहिए |

3.प्राणायाम करते समय आप अपनी गर्दन, कमर, रीढ़, को हमेशा सीधा रखे | शरीर को ढीला न छोड़े |

4.प्राणायाम के लिए सुखासन, या पद्मासन में आरामदायक इस्थिति में बैठें |

5.शहरो में अधिक गाड़ियाँ और कारखाना होने के कारन प्रदूषण का प्रभाव अधिक रहता है | वहां प्राणायाम करने से पहले अगरबती या धुप जलाकर उस जगह को सुगन्धित कर दे. उसके बाद प्राणायाम शुरु करे |

6.प्राणायाम करते समय श्वास हमेशा नाक से ही ले, इससे श्वास आपके नाक से फ़िल्टर होकर शरीर में अन्दर जाता है | मुहं से श्वास ना ले |

7.प्राणायाम करने वाले व्यक्ति को हमेशा अपने आहार-व्यव्हार-विचार पर विशेष ध्यान रखना चाहिए | हमेशा साकाहार और चिकनाई युक्त भोजन ही ग्रहण करे | तेलयुक्त और जंक-फ़ूड का सेवन से बचें |

8.प्रणायाम अभ्यास के दोरान हाथो को ज्ञान-मुद्रा अपानवायु-मुद्रा व् सूर्य-मुद्रा आदि में से किसी भी मुद्रा में रखें |

9.प्राणायाम हमेशा सुबह में तथा कोशिस करे की ब्रह्म-मुहरत में करे, जब वातावरण बिलकुल शांत-चित और हवा भी स्वच्छ रहता है | जिससे आप प्राणायाम का पूरा फायदा उठा सकते है |

10.प्राणायाम हमेशा खाली पेट करना चाहिए | प्राणायाम अभ्यास निरन्तर करते रहे, जिससे की आप इसका पूरा लाभ उठा सके |

 

दोस्तों आप प्राणायाम करते समय इस नियम का जरुर पालन करे जिससे आप अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते है | 

अगर आपको यह ब्लॉग अच्छा लगा तो PLEASE आप हमें follow करे तथा आपने दोस्तों के साथ share करे.

 धन्यवाद. जय हिन्द     

Post a Comment

0 Comments